रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा एक नेपाली मजदूर द्वारा कंडी से केदारनाथ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद से मजदूर फरार चल रहा है। केदारनाथ जाते समय रविवार को पांच साल के शिवा गुप्ता की कंडी से गिरकर जान चली गई। आगरा निवासी शिवा अपने माता, पिता और भाई के साथ केदारनाथ यात्रा पर आया हुआ था। गौरीकुंड से पूरा परिवार भीमबली तक घोड़े से गया। इसके बाद भीमबली से ये लोग पैदल जाने लगे। बीच रास्ते से शिवा को कंडी से भेजा गया, लेकिन लिनचोली के समीप बच्चा कंडी से 200 मीटर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मजदूर मौके से फरार हो गया। बच्चे का शव खाई से निकाल दिया है। पुलिस ने मामले में सोनप्रयाग कोतवाली में नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *