देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत के निर्देश पर पार्टी के प्राथमिक सदस्य श्री कुंवर जपेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार ने नोटिस प्रेषित किया है। नोटिस में कहा गया है कि श्री सिंह द्वारा समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार व संगठन के विरूद्ध गलत प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। यह भाजपा के संविधान के अनुसार अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। श्री सिंह को एक सप्ताह के भीतर प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को लिखित में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *