चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री ने छोटे काश्तकारों को परम्परागत खेती के साथ-साथ अच्छी आजीविका अर्जित करने हेतु एरोमैटिक खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया। राज्य सरकार द्वारा किसानों को बिना ब्याज के एक लाख रूपये तक का ऋण तथा स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक की ऋण सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का एक मात्र राज्य है जहाॅ खेती को बढावा देने के लिए इस तरह की व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने कहा कि अगले साल से राज्य में मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना तथा किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना शुरू की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द ही भूमि बंदोबस्ती की व्यवस्था की शुरूआत की जा रही है, ताकि सैकडों साल से गांव में रह रहे लोगों को उनके अधिकार मिल सके। बताया कि पहले चरण में दो जिलों से इसकी शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण की पेंशन योजनाओं की धनराशि को भी 1 हजार से बढाकर 12 सौ रुपये किया गया है ताकि पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को अच्छा लाभ मिल सके।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *