देहरादून। जाखन में व्यापारियों द्वारा एम0डी0डी0ए0 की दमनकारी नितियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरने का समर्थन करते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह धरने पर बैठे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह नें व्यापारियों को आश्वस्त करते हुये कहा कि मैं स्वंय इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से वार्ता करूंगा। उन्हांेने कहा कि एम0डी0डी0ए0 कम्पांउडिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही है। उन्होनें कहा कांग्रेस नें सत्ता में रहते हुये भी व्यापारियों के हित में काम किया है और आगे भी करती रहेगी। लेकिन सत्ता में बैठे लोग पहले जी0एस0टी0 का विरोध कर रहे थे और आज उन्हीं लोगों नें जी0एस0टी0 लागू कर देश की जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होनें कहा देश आज नाजुक हालात से गुजर रहा है देश की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हुयी है। उन्होनें कहा कि भाजपा की न नीती सही है और ना ही नियत सही है भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर देश के सर्व धर्म संभाव को समाप्त करनें का काम कर रहे हैं, डबल ईंजन के नाम पर वोट मांगनें वाली भाजपा का विकास कहां दिख रहा है सरकार की नाक के नीचे राजधानी देहरादून में जहां-जहा सड़कों में 2-2 फीट के गढ्ढे हैं और आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं उन्होनें कहा विकास मात्र भाजपा के नेताओं का हो रहा है। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर0पी0 रतूड़ी, डाॅ प्रतिमा सिंह, पार्षद उर्मिला थापा, जगदीश चैहान, सुशिल चैधरी, नवीन पयाल, सचिन थापा, परमिन्दर ओबराय, रविन्द्र खरोला, अरूण सक्सेना, अरूण शर्मा, भूपेन्द्र नेगी, विनोद गोयल, सीताराम नौटियाल, ठाकुर सूरज सिंह, सुशीला आदी उपस्थित थे। Post navigation पौड़ीः सुमाड़ी में एनआईटी का हुआ शिलान्यास, अटकलों पर लगा विराम राज्य कर विभाग ने दिया नवीन रिटर्न प्रणाली का प्रशिक्षण