देहरादून। एपी जुयाल को उत्तराखंड क्रांति दल का कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मध्यनजर उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं की आपसी चर्चा गुलरघाटी स्तिथ अंजली गेस्ट हाउस देहरादून में सोशल डिस्टेन्स को ध्यान में रखते हुये संगठन को मजबूत करने हेतु मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें पदाधिकारियों को ब्लॉक, वार्ड, जिला व विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियों को बांटने, तथा राज्य के मुद्दों के साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर संगठन में जोड़कर काम करेंगे। इस अवसर पर दल में संरक्षक पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार व बीडी रतूड़ी ने अध्यक्ष दिवाकर भट्ट द्वारा जारी नियुक्ति, मनोयन पत्र केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर ए०पी० जुयाल को पत्र भेंट किया। चर्चा में त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीडी रतूड़ी, एपी जुयाल, प्रह्लाद रावत, किशन सिंह रावत आदि शामिल रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *