uksb logos
देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अन्तर्गत राज्य के विभिन्न अस्पतालों में रिक्त विभिन्न श्रेणी के 1071 पदों पर आउटसोर्स एजेन्सी के माध्यम से भर्ती होगी। इसके लिए आउटसोर्स एजेन्सी की बेवसाइड पर इच्छुक अभ्यथियों को आवेदन करना होगा। बुधबार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य के अस्पतालों में रिक्त पदों का भरने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य महानिदेशालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी के 1071 पदों को न भरे जाने पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगायी। उन्होंने एनएचएम के अधिकारियों को कहा कि इन पदों को जल्द भरा जाए।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 13 जिलों में एएनएम, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, विशेषज्ञ चिकित्सक, सीएचओ, आयुष चिकित्सक, कॉउंसलर एवं अन्य सेवाओं के 960 तथा प्रोग्राम मैनेजमेंट के अंतर्गत एसपीएमयू, एसएचएसआरसी, डीपीएमयू तथा बीपीएमयू के 111 पद रिक्त हैं। निदेशक एनएचएम डॉ सरोज नैथानी ने बताया कि सभी रिक्त पदों को एनएचएम की आउट सोर्स एजेंसी के जरिए जिलेवार भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभ्यर्थियों को एजेंसी की बेवसाइट http://www.tnmhr.com  पर आवेदन करना होगा। इसके बाद जनपद स्तरीय कमेटी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *