ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई।पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम गंगा में स्नान करते समय दीपक शर्मा (34), राजीव शर्मा (32) और आदित्य देव (34) उसमें डूब गए। दीपक और राजीव भाई थे। उन्होंने बताया कि दीपक और राजीव के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन आदित्य का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने कहा कि तलाश अभियान जारी है। Post navigation उत्तराखंडः बारिश का कहर, दंपति सहित एक बच्चे की मौत उत्तराखण्ड में चार दिन बाद कोरोना से हुए एक मौत, 42 नये मामले