ऋषिकेश। ऋषिकेश के चील बैराज मार्ग पर भीमगोड़ा तिराहा के समीप आज एक बस पलट गयी, जिसमें 34 लोग सवार थे, जिसमें 24 लोग घायल हो गये। बताया गया कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बस टनकपुर से ऋषिकेश आ रही थी। चीला चौकी प्रभारी श्रद्धानंद सेमवाल ने बताया कि बस में 34 लोग सवार थे जिसमें 24 लोग मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि ऋषिकेश की ओर से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
इससे पहले ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई थी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बस में 33 लोग सवार थे। दुर्घटना देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला में हुई थी। बस में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के थे जो केदारनाथ धाम से दर्शन कर हरिद्वार लौट रहे थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *