देहरादून। उत्तराखण्ड में गुरुवार को कोरोना के 402 नये मरीज मिले, इसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या 59508 तक पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में कोरोना के 53200 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। आज 568 कोरोना मरीज ठीक भी हुए। प्रदेश में मौजूदा रिकवरी रेट 89.40 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर में 11, चमोली में 28, चम्पावत में 9, देहरादून में 107, हरिद्वार में 32, नैनीताल में 46, पौड़ी में 48, पिथौरागढ़ में 9, रुद्रप्रयाग में 37, टिहरी में 19, ऊधमसिंह नगर में 27 एवं उत्तरकाशी में 14 मामले मिले।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *