देहरादून।  उत्तराखंड में कोविड वायरस का संक्रमण  थमने का नाम नहींं ले रहा। पिछलेे 24 घंटे केे दौरन उत्तराखंड में 5493 नए कोरोना मरीज मिले, वहीं, कोरोना संक्रमण से 107 लोगोंं की मौत भी हुई है। साथ ही एक्टिव केस 51 हजार 127 हो गई है। आज 3644 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 86 हजार 014 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 28 हजार 209 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 2266, हरिद्वार में 578, नैनीताल में 810, पौड़ी गढ़वाल में 330, पिथौरागढ़ में 135, रुद्रप्रयाग में 59, टिहरी गढ़वाल में 153, उधमसिंह नगर में 503, उत्तरकाशी में 106, अल्मोड़ा में 163, बागेश्वर में 146, चमोली में 116 और चंपावत में 128 नए कोरोना मरीज मिले।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *