देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को 928 कोरोना पाजिटिव मिले, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 45332 पहुंच गया।
प्रदेश में अभी तक 33642 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वास्थ हो चुके हैं। प्रदेश में 10934 एक्टिव केस है, जबकि अभी तक 555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है तथा 587884 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है एवं 11993 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है,जबकि आज 7217 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। आज टेस्टिंग के लिए लैब में 8022 सैम्पल भेजे गये।

आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 203 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 173, ऊधमसिंह नगर में 117, पौड़ी में 107, हरिद्वार में 87, चमोली में 65, अल्मोड़ा में 51, चंपावत में 30, टिहरी में 33,उत्तरकाशी में 24, बागेश्वर में 21, रुद्रप्रयाग में 13, पिथौरागढ़ में चार लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *