उत्तराखंड

उत्तराखंडः 2630 नए संक्रमित मरीज, रिकवरी रेट 82.53 फीसदी, कंटेंमेंट जोन 86

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेजी से चल रही है, कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में केंद्र के दिशा निर्देशों के अनुसार जारी एस ओ पी लागू होने के बाद भी कोरोना को रोकने के प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं। स्थिति बहुत गंभीर होती जा रही है खासकर देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर आदि जिलों में कोरोना संक्रमित हो के मामले बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 24 घंटे के अंदर 2630 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं, आज प्रदेश में 12 मरीजों की मौत हुई, जबकि 708 मरीजों ठीक हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 17293 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 1 लाख 24 हजार 33 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 102367 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 30191 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 1868 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से रिकवरी रेट 82.53 फीसदी पहुंच गया है। उत्तराखंड में कंटेंमेंट जोन की संख्या 86 पहुंच गई है। 

 देहरादून जिले में सबसे अधिक 1281 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।  हरिद्वार जिले में 572, नैनीताल में 186, ऊधमसिंह नगर में 161, पौड़ी में 133, टिहरी में 129, रुद्रप्रयाग में 18,  पिथौरागढ़ में 14, उत्तरकाशी में 25, अल्मोड़ा में 20, चमोली में 61 , बागेश्वर में 15 और चंपावत में 15 संक्रमित मिले।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *