देहरादून। कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम साबित हुई है। सरकार की गलत नीतियो की वजह से रोडवेज घाटे में है और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। जिन सम्पर्क मार्गाे पर रोडवेज की बसे चला करती थी वो सब बन्द कर दी गई है जिससे यात्रियों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
देहरादून से बड़ियारगढ़ सीधी बस सेवा थी जिससे यात्रियों को राजधानी से सीध संपर्क था, इस सेवा के बन्द होने से यात्रियों को कापफी असुविधा हो रही है। लोगों को छोटे वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उन्हें कठिनाइयांे के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यातायात के साधनों का अभाव है जिससे पहाड़ के निवासियों को गाड़ियों के छत पर सफर करना पड़ता है जिससे दुर्घटनाये होती हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार सुगम व सुरक्षित यात्रा देने में नाकाम हुई है। बड़ियारगढ़ धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन में अग्रणी रहा है यहां पर घण्टाकर्ण देवता का विशाल मंदिर है जहाँ पर श्रद्धालु साल भर दर्शनों को आते रहते हैं, इसके अलावा यहाँ पर मेले सांस्कृतिक कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित होते रहते है जिससे इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। आज कल श्री नगर में पौराणिक बैकुंठ चतुर्दशी का मेला चल रहा है जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र बड़ियारगढ़ बस सेवा का संचालन करे जिससे यात्रियों का दून से सीध संपर्क हो जायेगा और रोडवेज की आय में बढ़ोतरी होगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed