देहरादून।  उत्तराखंड अपनी भौगोलिक, सांस्कृतिक विरासत तथा सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है। बरसों से पहाड़ की सुंदरता विश्व के सैलानियों को ही नहीं सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों को भी आकर्षित करता रहा है। उत्तराखंड में फिल्म सिटी बनाए जाने की दिशा में प्रयास होने लगा है, सोमवार को फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री एवं उनके पति हिमालय दासानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर  उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को फिल्म के क्षेत्र में विभिन्न प्रशिक्षण दिया जाए तो युवा इस क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नए पूरा सहयोग देने भरोसा दिलाया।

उत्तराखंड में यदि फिल्म सिटी का निर्माण होता है तो उससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य की एक विशेष पहचान बनेगी। इस दिशा में बहुत सी चुनौतियां हैं किंतु सरकार की यदि चाहे तो राज्य में फिल्म सिटी का निर्माण संभव है। सरकार को इस संबंध में एक एक्सपर्ट कमिटी बनाकर संभावनाएं तलाश करनी चाहिए।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *