देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। सुबह नैनीताल के कालाढूंगी निवासी एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो शाम को आई रिपोर्ट के अनुसार तीन और संक्रमित मामले सामने आए हैं। युवक को एहतियातन रामनगर के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।
डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। वहीं, रामनगर संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए युवक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 हो गई है। वहीं, टनकपुर में क्वारंटीन में रखे गए 10 जमातियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बनबसा में क्वारंटीन में रखे गए कुछ कोरोना संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रदेश में चार दिन के भीतर कोरोना संक्रमितों के 19 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में अब तक आए पॉजिटिव मामलों में सभी संक्रमित बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौटे हैं। स्थानीय स्तर पर यह पहला मामला सामने आया है। वहीं, देहरादून के तीन कोरोना संक्रमित जमाती अभी यूपी में भर्ती हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *