देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 1200 नए कोरोना के मरीज मिले। वहीं, विगत 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत भी हुई। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। राज्य में 30790 सक्रिय मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 128 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमितों की तुलना में सोमवार को 2499 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 76301 हो गई है। इसमें 44391 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 58.18 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 4.40 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को देहरादून में 368 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 160, नैनीताल में 210, पौड़ी में 34, ऊधमसिंह नगर में 211, अल्मोड़ा में 25, रुद्रप्रयाग में 35, उत्तरकाशी में 45, बागेश्वर में 17, चंपावत में 67, पिथौरागढ़ में 07, चमोली में 11 और टिहरी जिले में 10 संक्रमित मिले हैं। Post navigation दिल दहला देने वाली घटना, दो अलग-अलग जगह पत्नी की निर्मम हत्या चुनाव आयोग ने जारी की नई गाइडलाइन, एक हजार लोगों तक की रैली की इजाजत