देहरादून। कोरोना की तीसरी लहर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद अब संक्रमण की दर निरंतर घट रही है। शुक्रवार को सबसे कम 1183 नए मामले दर्ज किए गए। विगत 24 घंटे में 15 संक्रमित कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अभी भी 20715 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में मृतकों की संख्या 178 हो गई है। जबकि शुक्रवार को 4186 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 59561 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को देहरादून जिले में 369, हरिद्वार में 73, ऊधमसिंह नगर में 87, चमोली में 94, अल्मोड़ा में 125, रुद्रप्रयाग में 104, नैनीताल में 62, पौड़ी में 77, पिथौरागढ़ में 52, टिहरी में 43, उत्तरकाशी में 48, चंपावत में 44 और बागेश्वर जिले में 05 संक्रमित मिले हैं। Post navigation सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल 7 फरवरी से खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे