देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को 260 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। विगत 24 घंटे के दौरान 103 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब राज्य में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1040 हो गया है, जबकि संक्रमण की दर 14 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 2060 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 1626 के सैंपल की रिपोर्ट आई। राज्य में शनिवार को कोरोना संक्रमण की दर 13.76 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत के करीब थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 149 नए मरीज मिले जबकि नैनीताल में 51, अल्मोड़ा में 14, हरिद्वार में 12, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी में तीन, यूएस नगर में छह, उत्तरकाशी में चार, पिथौरागढ़ में छह और चम्पावत में दो नए संक्रमित मिले हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों और होम आईसोलेशन में रह रहे 103 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। Post navigation पलायन आयोग का नाम पलायन निवारण आयोग रखा जाएः मुख्यमंत्री उत्तराखंड में कोविड़ साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक