नैनीताल। उत्तराखंड में लंबे समय से लंबित चल रहे वादों के त्वरित निस्तारण के लिए कोर्ट मोबाइल वैन की सेवा शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धन्नजय चतुर्वेदी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी।

 रजिस्टार जनरल ने बताया कि यह सभी  मोबाइल बैंक जिला जज  के अधीन कार्य करेंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में ई-कोर्ट मोबाइल वैन शुरू सेवा  प्रदेश में शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जो बुजुर्ग और बीमार हैं, न्यायालय तक नहीं आ सकते हैं, उनसे ई-कोर्ट मोबाइल वैन घर जाकर ही बयान लेगी।

रजिस्ट्रार जनरल ने कहा कि पीड़ितों को न्यायालय पहुंचने में होने वाली देरी और राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बताया कि इसके बाद उत्तराखंड उत्तर भारत का ऐसा पहला और देश का दूसरा राज्य बन गया है, जहां ई-कोर्ट मोबाइल वैन सुविधा शुरू होने जा रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *