महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया

उत्तराकाशी। जनपद की शांत वादियों में उस समय अशांति छा गयी, जब एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दशहत फैल गयी। जानकारी के अनुसार जनपद के ब्लॉक के हिमरौल गांव में महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने कुल्हाड़ी से पति की गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़कोट के नायब तहसीलदार जगेंद्र चैहान ने बताया कि बताया कि काजल उम्र 21 वर्ष और जसपाल राणा उम्र 22 वर्ष की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। महिला की एक महीने की बेटी भी है। सोमवार देर रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने पति की हत्या कर दी।

राजस्व निरीक्षक बृजमोहन आर्य ने बताया की हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी को महिला के घर से करीब 25 मीटर दूर से बरामद कर लिया गया है। महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। महिला के खिलाफ राजस्व चैकी दारसौं में 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने रात को ही महिला को अपनी कस्टडी में ले लिया था।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *