देहरादून। फव्वारा चैक से गुजर रही एक कार में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में चालक ने वाहन से उतर कर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया। फव्वारा चैक नगर का पॉश इलाका है। जहां अचानक चलती कार के इंजन से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं कार में आग लगने से आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। गनीमत रही की हादसे में किसी को कोई हानि नहीं पहुंची है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि हादसे का शिकार हुई कार फोर्ड कंपनी की आइकॉन है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *