भाजपा ने की प्रकोष्ठों में संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति फिर से सत्ता पर कब्जाने के लिए भाजपा ने कसी कमर देहरादून (राजकुमार दक्ष)। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतकर फिर से सत्ता पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जिसके तहत विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। हालांकि, इनमें अधिकतर पूर्व पदाधिकारियों पर ही फिर से विश्वास जताया गया है। भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 22 प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से प्रकोष्ठों में नए दायित्व सौंपे गए हैं। इस विस्तार का प्राथमिक उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाना है। समाज के हर वर्ग जैसे डॉक्टर, शिक्षक, व्यापारी, और पंचायत प्रतिनिधि को सीधे तौर पर पार्टी की विचारधारा से जोड़ना। साथ ही पूर्व में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके अनुभवी और युवा नेताओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण काम सौंपकर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करना है। इने राज्य के सभी भौगोलिक क्षेत्रों, जिलों तथा सांगठनिक इकाइयों के अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। चिकित्सा, विधि, सहकारिता, पूर्व सैनिक, स्वयं सहायता समूह, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक क्षेत्रों जैसे महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों में प्रबुद्ध व ऊर्जावान चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 22 प्रकोष्ठों के पदाधिकारी 1. चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. चण्डी प्रसाद भट्ट (उत्तरकाशी) सह-संयोजक : डॉ. जितेन्द्र गैरोला (देहरादून ग्रामीण) सह-संयोजक : बलवीर रावत (देहरादून महानगर) सह-संयोजक : डॉ. सुदेश चौहान (काशीपुर) सह-संयोजक : डॉ. संदीप गौड़ (नैनीताल) 2. विधि प्रकोष्ठ संयोजक नीरज पाण्डे (देहरादून महानगर) सह-संयोजक : पुरुषोत्तम कण्डवाल (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: सहदीप सिंह चौधरी (देहरादून ग्रामीण) सह-संयोजक: संजय कुमार जैन (हरिद्वार) सह-संयोजक: राजेश ओली (नैनीताल) 3. सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक : उमेश त्रिपाठी (कोटद्वार) सह-संयोजक: घनश्याम नौटियाल (टिहरी) सह-संयोजक : मोहित कौशिक (हरिद्वार) सह-संयोजक: संदीप भोज (अल्मोड़ा) सह-संयोजक: गिरीश परिहार (बागेश्वर) सह-संयोजक: बचन सिंह पंवार (उत्तरकाशी) 4. सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक : जितेन्द्र सिंह मेहता (नैनीताल) सह-संयोजक: संजय रावत (चमोली) सह-संयोजक: विनोद भट्ट (रानीखेत) सह-संयोजक: अखिलेश डबराल (देहरादून ग्रामीण) 5. व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक : सौरभ भूषण शर्मा (रूड़की) सह-संयोजक: अतुल शाह (चमोली) सह-संयोजक: लच्छु गुप्ता (देहरादून ग्रामीण) सह-संयोजक: पवन सैनी (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: प्रशांत वर्मा (नैनीताल) 6. पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक : कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: विनोद खण्डूड़ी (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: कैप्टन गम्भीर सिंह धामी (ऊधमसिंह नगर) सह-संयोजक: कैप्टन आनंद सिंह राणा (ऋषिकेश) सह-संयोजक: लक्ष्मण कार्की (पिथौरागढ़) सह-संयोजक: कर्नल जगत सिंह जंतवाल (नैनीताल) 7. शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक: प्रदीप त्यागी (रूड़की) सह-संयोजक: रामप्रकाश गुप्ता (ऊधमसिंह नगर) सह-संयोजक: कमल किशोर पाण्डेय (नैनीताल) सह-संयोजक: प्रतिभा पाठक (देहरादून महानगर) 8. धर्म–संस्कृति / मठ / धर्मशाला प्रकोष्ठ संयोजक: आचार्य शिव प्रसाद ममगाई (रुद्रप्रयाग) सह-संयोजक: आचार्य विपिन जोशी (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: घनश्याम शर्मा (हरिद्वार) सह-संयोजक: सौरभ रणाकोटी (ऋषिकेश) सह-संयोजक: शेखर श्रीवास्तव (देहरादून महानगर) 9. गोरखा प्रकोष्ठ संयोजक: अभिषेक शाही (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: राकेश चन्द्र (पिथौरागढ़) सह-संयोजक: माया गुरूंग (देहरादून महानगर) 10. आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक: अरुण मित्तल (देहरादून ग्रामीण) सह-संयोजक: लव मित्तल (नैनीताल) सह-संयोजक: वरुण अग्रवाल (ऊधमसिंह नगर) सह-संयोजक: चंदन सिंह किरौला (नैनीताल) सह-संयोजक: राजेश्वर पैन्यूली (टिहरी) 11. बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक : ओ.पी. कुलश्रेष्ठ (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: डॉ. सुमेर चन्द रवि (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: बबीता सिंह (पौड़ी गढ़वाल) सह-संयोजक: दरमियान जखवाल (रुद्रप्रयाग) 12. स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ संयोजक : नुपुर गुप्ता (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: सरिता त्रिपाठी (हरिद्वार) सह-संयोजक: नंदी राणा (चमोली) 13. आपदा प्रबन्धन प्रकोष्ठ संयोजक: नवीन परसाली (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: चण्डी प्रसाद बेलवाल (उत्तरकाशी) सह-संयोजक: अजय पाण्डे (रानीखेत) सह-संयोजक: कुलदीप गंगवार (ऊधमसिंह नगर) सह-संयोजक: ममता नागर (पिथौरागढ़) 14. व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक: विशाल गुप्ता (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: दीपक मित्तल (काशीपुर) सह-संयोजक: संजय व्यास (ऋषिकेश) सह-संयोजक: सागर गिरी गोस्वामी (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: अनिल कुमार गुप्ता (देहरादून) 15. एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ संयोजक: सुशील बहुगुणा (टिहरी) सह-संयोजक: श्रीमती मधु जैन (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: संदेश यादव (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: विनीत (चम्पावत) 16. निकाय प्रकोष्ठ संयोजक : सचिन गुप्ता (देहरादून महानगर) सह-संयोजक : सुरेश कोली (ऊधमसिंह नगर) सह-संयोजक : राजेन्द्र व्यास (टिहरी) सह-संयोजक : मनोज नेगी (चमोली) सह-संयोजक : कैलाश गुरुरानी (अल्मोड़ा) 17. पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक: गोविन्द सिंह दानू (बागेश्वर) सह-संयोजक: महेन्द्र राणा (कोटद्वार) सह-संयोजक: राहुल शर्मा (देहरादून ग्रामीण) सह-संयोजक: बहादुर सिंह नगदली (नैनीताल) सह-संयोजक: जगमोहन रावत (उत्तरकाशी) 18. लघु उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक: राहुल देव डंढ (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: अमरदीप मिश्रा (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: ईश्वर चंद गुप्ता (काशीपुर) सह-संयोजक: नवल भट्ट (चमोली) 19. दिव्यांग जन प्रकोष्ठ संयोजक: अमित डोभाल (देहरादून ग्रामीण) सह-संयोजक: किशोर बहुगुणा (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: सचिन बढेरा (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: सुश्री प्रियंका कण्डारी (कोटद्वार) 20. खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक: महेश नेगी (रानीखेत) सह-संयोजक: किशोर जोशी (नैनीताल) सह-संयोजक: सौरभ नौडियाल (कोटद्वार) 21. सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक: रमेश चन्द्र रमोला (देहरादून महानगर) सह-संयोजक: श्याम सिंह रावत (बागेश्वर) सह-संयोजक: हरीश चन्द्र नौटियाल (टिहरी) 22. पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ संयोजक: कपिल गुप्ता (ऋषिकेश) सह-संयोजक: विमल भट्ट (रानीखेत) सह-संयोजक: श्याम ढेक (चम्पावत) सह-संयोजक: सतीश चंद (देहरादून महानगर) Post navigation जलवायु परिवर्तन से निपटने को ‘खेत बचाओ अभियान’ बना जनआंदोलन जूडिशियम 2.0 सम्मेलन में बोले सीएम धामी: न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और तकनीक-सक्षम बनाना सरकार की प्राथमिकता