देहरादून। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद जिलाधिकारी देहरादून ने सभी स्कूलों को बन्द करने का आदेश जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर 10 जुलाई 2026 को सभी सरकारी, निजी, अशासकीय स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ’’भारी से अत्यंत भारी बारिश’’ का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ’’जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान’’ ने ’’10 जुलाई 2026 (शुक्रवार)’’ को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने 10 जुलाई 2026 को देहरादून जिले के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी विद्यालय, कक्षा 1 से 12 तक के सभी अशासकीय विद्यालय, कक्षा 1 से 12 तक के सभी निजी विद्यालय एवं जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून जिले के कुछ क्षेत्रों में ’’भारी से अत्यंत भारी वर्षा’’ होने की संभावना है। इसके साथ ही ’’तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली’’ गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों के आसपास जाने से परहेज करें। मौसम से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *