उत्तराखंड

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड 

देहरादून । उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी से होटल कारोबारी में खुशी की लहर है। बुधवार को बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री, औली एवं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जनपदों के निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहे और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। देहरादून में दिनभर चटख धूप खिली रही। हरिद्वार, उधम सिंह नगर में दोपहर तक घने कोहरे ने परेशानी बढ़ाई।

वहीं देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *