12 और 13 मई को भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। गढ़वाल आयुक्त की श्रद्धालुओं से अपील गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालु मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि 12 और 13 मई के दौरान मौसम की संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। मौसम सामान्य होने पर यात्रा करने की सलाह आयुक्त ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करें। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं। ऐसे में अनावश्यक जोखिम लेने से बचना चाहिए। प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्रशासन, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सरकार ने सभी विभागों को किया अलर्ट गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यात्रा मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। Post navigation देहरादून में खौफनाक वारदात: ड्यूटी से लौट रहे इंजीनियर का अपहरण, लूटपाट के बाद पुल से नीचे फेंका उत्तरकाशी की बेटी महक चौहान का भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में चयन