देहरादून। राज्य सरकार और विभिन्न संस्थानों में उचित प्रतिनिधित्व तथा समाज से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रजापति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और समस्याओं के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने माटी कला बोर्ड सहित अन्य संस्थानों में प्रजापति (कुम्हार) समाज के लोगों की उचित भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग रखी।

महेंद्र भट्ट ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा तथा संबंधित स्तर पर समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी पारंपरिक कला का परिचय देते हुए मिट्टी के बर्तन भेंट कर सम्मान भी व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल में रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान, महामंडलेश्वर राममुनि महाराज, उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, ओमप्रकाश प्रजापति, सतीश आर्य, पवनदीप प्रजापति, एडवोकेट विनोद प्रजापति, राजाराम प्रजापति, सोम प्रकाश प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, अरुण कुमार प्रजापति, प्रदीप वर्मा, राजकुमार दक्ष, नवीन कुमार, रामजीलाल, सुनील प्रजापति, विनोद प्रजापति, विवेक प्रजापति, संदीप सिंघानिया आदि उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *