देहरादून।  विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  को 3 सितंबर 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

न्यायालय ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के अनुसार विपक्षी पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया जाना आवश्यक है। इसी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अदालत ने गणेश जोशी को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 सितंबर 2026 की तिथि निर्धारित की है।

बता दें देहरादून के अधिवक्ता पंकज क्षेत्री ने  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के विरुद्ध अपील की है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *