देहरादून। उत्तराखंड शासन ने लंबे समय से प्रतीक्षित तबादला सूची जारी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS), प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक फेरबदल किया है। नई सूची के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। कुमाऊं की कमान संभालेंगी निवेदिता कुकरेती तबादला सूची के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद अब तक रिद्धिम अग्रवाल संभाल रही थीं। रिद्धिम अग्रवाल को अब पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। कई आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार: विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार एवं अग्निशमन सेवा बनाया गया है। कृष्ण कुमार वीके को पुलिस महानिरीक्षक यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं पीएसी का दायित्व दिया गया है। योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है। वरिंदरजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। आयुष अग्रवाल को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार नियुक्त किया गया है। वहीं नीलेश आनंद भरणे से सचिव पुलिस एवं स्पोर्ट्स कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। फिलहाल उन्हें कोई नई तैनाती नहीं दी गई है। पुलिस महकमे में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां हरीश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी देहरादून नियुक्त किया गया है। जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। PCS अधिकारियों में भी फेरबदल पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को नई जिम्मेदारी देते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं: राकेश तिवारी को देहरादून का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्हें संयुक्त सचिव मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। गोपाल सिंह बिनवाल को नगर आयुक्त रुड़की नगर निगम नियुक्त किया गया है। PPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदलीं प्रांतीय पुलिस सेवा अधिकारियों में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वीर सिंह को उपसेनानायक आईआरबी प्रथम बनाया गया है। लोगजीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। विमल आचार्य को उपसेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है। शांतनु पाराशर को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम बनाया गया है। अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Post navigation उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू, 79.60 लाख मतदाताओं तक पहुंचेगा निर्वाचन आयोग होमस्टे के नियम बदले, कमरों की संख्या 12 हुई, संचालक का परिसर में रहना अनिवार्य