देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शिमला रोड स्थित बुड्ढी गांव में अज्ञात बदमाशों ने एडवोकेट सोहेल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी गई। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

पटेल नगर थाना क्षेत्र के बुड्डी गांव में युवा अधिवक्ता सोहेल की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के सगे छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी भाई नशे का आदी बताया जा रहा है। नशे की लत और आर्थिक तंगी के कारण दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी पैसों को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने अपने ही बड़े भाई को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से एक देशी पिस्टल खरीदी थी। अब पुलिस उस हथियार तस्कर की तलाश में जुट गई है, जिसने आरोपी को अवैध हथियार उपलब्ध कराया था। मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और हथियार सप्लाई नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
हाईवे जाम करने वालों पर भी कार्रवाई
सोहेल की हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और हाईवे जाम कर दिया। करीब रात 1:30 बजे तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घर में गूंजी गोली की आवाज, खून से लथपथ मिला एडवोकेट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एडवोकेट सोहेल देर रात अपने घर में मौजूद थे। उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में खाना खा रहे उनके भाई तुरंत बाहर पहुंचे। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि सोहेल फर्श पर खून से लथपथ पड़े हुए हैं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल पहुंचे मौके पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून प्रमेंद्र डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और जांच को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अज्ञात हमलावरों ने एडवोकेट सोहेल को गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हत्या से भड़का जनाक्रोश, सड़क पर लगाया जाम

एडवोकेट सोहेल की हत्या से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को शिमला बाईपास रोड पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रदर्शनकारियों पर भी हो सकती है कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि सड़क जाम कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका प्रदर्शन केवल न्याय और त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर था।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed