देहरादून। जौनसार-बावर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि ग्राम दिलऊ, खत अठगांव (चंदोऊ) निवासी कल सिंह बिष्ट को भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक (Principal Director General) के पद पर पदोन्नति मिली है। वे भारतीय सांख्यिकी सेवा (Indian Statistical Service-ISS) के 1993 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने उन्हें एपेक्स लेवल-17 में नियमित आधार पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की है। बताया जा रहा है कि सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) में Principal Director General के पद पर नियुक्त होने वाले वे पहले अधिकारी हैं।

कल सिंह बिष्ट ने अपने प्रशासनिक करियर के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

उनकी इस उपलब्धि पर जौनसार-बावर क्षेत्र सहित उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और प्रशासनिक वर्गों में खुशी व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे जौनसार-बावर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान प्राप्त करेगा।

क्षेत्रवासियों ने कल सिंह बिष्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *