देहरादून। उत्तराखंड में भले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है लेकिन मौत के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 53 लोगों ने  जीवन गवांया है। इस दौरान प्रदेश में 2991 नए संक्रमित मिलेे।  कुल संक्रमितों की संख्या 321337 हो गई है, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 43520 है। अब तक प्रदेश में 6113 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 4854 मरीज ठीक हो गये, अब तक 266182 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक होने से रिकवरी दर 82.84 प्रतिशत हो गई है। जबकि सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 6.95 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 36 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 33765 सैंपल निगेटिव मिले हैं।
बुधवार को ऊधमसिंह नगर जिले में  815 संक्रमित, देहरादून में 414, नैनीताल में 370, हरिद्वार में 283, टिहरी में 196, पौड़ी में 194, चमोली में 175, अल्मोड़ा में 149, पिथौरागढ़ में 122, रुद्रप्रयाग में 98, उत्तरकाशी में 79, बागेश्वर में 68, चंपावत जिले में 28 संक्रमित मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *