देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर में धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मृत्यु का आंकड़ा भी कम हुआ है। कोरोना संक्रमण से करीब ढाई गुना लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 8731 लोग स्वस्थ हुए। वहीं,  3626 नए मामले सामने आए है और 70 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 63373 है। रिकवरी रेट 75 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को देहरादून में 699, अल्मोड़ा में 187, बागेश्वर में 215, चमोली में 238, चंपावत में 48,हरिद्वार में 535 , नैनीताल में 555, पौड़ी में 177, पिथौरागढ़ में 178, रूद्रप्रयाग 193, टिहरी में 129 , यूएसनगर में 383 उत्तरकाशी जिले में 89 नए मामले सामने आए है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *