उत्तराखंड

Coronaupdates-उत्तराखंड में 3050 नए कोरोना मरीज, 53 की मौत, 6173 मरीज ठीक हुए

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। कल की तरह आज भी लगभग 3000 के आसपास कोरोना के मरीज प्रदेश में मिले। प्रदेश में आज 3050 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, वहीं 53 लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। आज प्रदेश में 6173 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में संक्रमितों  की कुल संख्या 3,13,519 हो गई है, जिसमें 2,47,603 मरीज ठीक हो चुके हैं,  जबकि एक्टिव केस की संख्या अब घटकर 54,735 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज देहरादून में, हरिद्वार में 364, नैनीताल में 224, पौड़ी गढ़वाल में 144, पिथौरागढ़ में 182, रुद्रप्रयाग में 178, टिहरी गढ़वाल में 276, उधम सिंह नगर में 537, उत्तरकाशी में 96, अल्मोड़ा में 54, बागेश्वर में 45, चमोली में 161 एवं चंपावत में 73 कोरोना के मरीज मिले।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *