देहरादून। प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री मदन कौशिक ने नगर निकाय में कार्यरत केन्द्रीयित सेवा के कर्मिकों को अकेन्द्रीयित सेवा की भाॅति 300 दिनों के उपार्जित अवकाश, नकदीकरण सुविधा संबंधी प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। नगर निकाय में कार्यरत केन्द्रीयित केन्द्रीयित सेवा के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति होने पर अथवा मृतक होने पर कार्मिकों के आश्रितों को, उपार्जित अवकाश के बदले अधिकतम 300 दिनों की सीमा के अन्तर्गत नकदीकरण की सुविधा अनुमन्य किया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *