हांगकांग (हि.स.)। हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वोंग को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। वोंग की पार्टी डेमोसिस्टो ने इस बात की पुष्टि की है।

डेमोसिस्टो पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हमारे सेक्रेट्री जनरल जोशुआ वोंग को गिरफ्तार किया गया है। वह साउथ हॉरिजन एमटीआर स्टेशन के पास से जा रहे थे। इस दौरान वोंग को जबरन मिनी वैन में डाला गया। इससे और अधिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हमारे वकील इस पर काम कर रहे हैं।

हालांकि हाल ही में हुए प्रदर्शन में वोंग ने मुख्य भूमिका नहीं निभाई है फिर भी वह इस प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण हैं। वोंग ने साल 2014 में हांगकांग सरकार से प्रत्यर्पण बिल कानून को रद्द करने का आह्वान किया था, जिसका व्यापक असर हुआ था।

उल्लेखनीय है कि जून में हुए प्रदर्शनों के शुरुआत से 800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *