किनशासा (हि.स.)। पूर्वी कांगो में इबोला से अब तक मरने वालों की संख्या 2000 से अधिक हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी सरकारी आकड़ों से मिली।

सामचार वेबसाइट बीडी न्यूज 24 के मुताबिक, सरकारी रिपोर्ट से पता लगा है कि यह बीमारी महामारी बन गई है। अभी तक इबोला के कुल 3004 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से 2006 लोगों की मौत हो चुकी है। एक प्रभावी वैक्सीन और उपचार के बावजूद दूरस्थ क्षेत्रों में लोग इलाज से वंचित रह गए हैं।

द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस ने एक बयान जारी कर कहा है कि उपचार के लिए लोगों को उन पर विश्वास करने की जरूरत है। इस कार्य में समय, संसाधन और मेहनत लगेगी। यह कांगो में 10वां इबोला का प्रकोप है, लेकिन उत्तरी किवू और इतुरी के घने जंगलों वाले पहाड़ी प्रांतों में यह पहला प्रकोप है। यहां दशकों से मिलिशिया ने हिंसा फैला रखी है और जातीय हिंसा की वजह से यहां असुरक्षा का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि साल 2013-14 में पश्चिमी अफ्रीका में इबोला का भयानक प्रकोप था। उस समय 11,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 28000 लोग संक्रमित थे।

हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *