देहरादून। हरिद्वार से डोईवाला की ओर आ रही स्कूटी को बस ने पीछे से टक्कर मारी टक्कर दी। जिसमें स्कूटी सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा लोगों की मदद से हिमालय हॉस्पिटल जॉलीग्रांट भेजा गया। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल जयदेव नौटियाल पुत्र रामेश्वर नौटियाल की मृत्यु हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल दूसरे व्यक्ति का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव कां पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय हरिद्वार रोड पर बसंत ढाबे के पास डोईवाला की ओर जा रहे स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को परिवहन निगम की बस ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार दीपक चंद्र कुमाई पुत्र स्वर्गीय अब्बल कुमाई निवासी भानियावाला और जयदेव नोटियाल पुत्र रामेश्वर नोटियाल निवासी भानियावाला गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हिमालयन हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहीं इलाज के दौरान जयदेव नोटियाल की मौत हो गई और दीपक चंद्र कुमाई का इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *