8 Aug 2025, Fri

फरवरी माह तक सभी पेंशनरों का सत्यापन किया जाएः यशपाल आर्य 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने विधान सभा सभाकक्ष में समाज कल्याण विभाग के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में सचिव को प्रतिमाह समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फरवरी माह तक सभी पेंशनरों का सत्यापन कर लिया जाए। मंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचे इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग वितरण का अपेक्षित लक्ष्य न मिलने पर नाराजगी प्रकट किया। इसके लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।
बैठक में जानकारी दी गयी कि वित्तवर्ष 2018-19 की छात्रवृत्ति मार्च 2020 तक 100 प्रतिशत वितरण कर दी जाए एवं वित्तवर्ष 2019-20 की छात्रवृत्ति मई 2020 तक 100 प्रतिशत वितरण कर दिया जाए।इसके अतिरिक्त आगामी दिनों में पेंशन राशि 1000 से बढ़ाकर 1200 रू. करने की योजना है तथा इसका इसका वितरण प्रतिमाह करने की योजना है। वर्तमान समय में 82 प्रतिशत लाभार्थियों के खाते सी.बी.एस. कर दिये गये हैं, इसे शीघ्र 100 प्रतिशत तक कर दिया जायेगा।  समस्त रिक्त पदों का अधियाचन भेजने का निर्देश दिया गया। सभी ब्लाॅकों में कंप्यूटर लगाने एवं ब्लाॅकवार शिविर लगाने के भी निर्देश दिये गए। इस अवसर पर सचिव एन. फेनई, अपर सचिव राम विलास और एस.सी.जोशी, निदेशक समाज कल्याण बिनोद गिरी गोस्वामी, एम.डी. बी.एस. मनराल, अपर निदेशक योगेन्द्र रावत, उप रजिस्ट्रार अखलाख अहमद अंसारी, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण रईस अहमद एवं सभी जनपदों के समाज कल्याण अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *