अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आज शाम करीब छह बजे जगमोहन सोनी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते  गिरफ्तार किया। बताया गया कि रानीखेत निवासी शिक्षक नंदन सिंह परिहार ने उक्त अधिकारी की शिकायत की थी, जिसके बाद आज कार्रवाई की गई।
एसपी विजिलेंस अमित श्रीवास्तव ने बताया गया कि उक्त शिक्षक के खिलाफ पुराने मामले में शिक्षा विभाग में कोई जांच चल रही थी। जिसे रफा-दफा करने के एवज में मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने 15 हजार रुपए की मांग की थी। शिक्षक द्वारा इसकी शिकायत विजिलेंस में की गई और आज टीम ने रंगे हाथ जगमोहन सोनी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने उनके घर जाकर जांच पड़ताल की। यहां से एक लाख 93 हजार दो रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। टीम ने उक्त रकम कब्जे में ले ली है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *