टिहरी/देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ मोटर मार्ग पर साकणीधार के निकट एक अल्टो कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल को ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे के करीब हुआ। ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की तरफ से जा रही अल्टो कार का चालक साकणीधार के निकट संतुलन खो बैठा और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण और देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। कार में छह लोग सवार थे, इनमें पांच की मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभी मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार खाई से चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक वाहन में कुल छह लोग सवार थे। जिनमें तीन महिला दो पुरुष एक बालिका शामिल है। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन उखीमठ रुद्रप्रयाग का है। संभवत इसमें एक ही परिवार के लोग सवार थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं उनके दुःख संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना के साथ ही घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *