-कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का किया कांग्रेस जनों ने अभिनंदन
देहरादून।  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य वासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की बधाई देते हुए प्रदेश वासियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा व नए साल में नए जोश के साथ पार्टी कार्यकर्ता अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में पार्टी राज्य के विभिन्न मुद्दों पर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी उसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सदैव तैयार रहना है।  उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार को तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है लेकिन प्रचंड बहुमत वाली सरकार में राज्य में न तो विकास हो रहा है न ही जनता की समस्याओं का समाधान हुआ है। जनता परेशान है महंगाई से , खस्ता हाल सड़कों से, बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था से और मुख्यमंत्री व मंत्री इस से अनजान बने मौज कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि नव वर्ष में सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है कि प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में 2022 में कांग्रेस की सरकार गठित करने के लिए मिल कर बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करना है। इस अवसर पर विजय सारस्वत, जोत सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किषोर, पीके अग्रवाल, त्रिलोक सिंह सजवाण,महेश जोशी,पूनम भगत, प्रतिमा सिंह, कवींद्र इष्टवाल, राजीव महर्शि, डाॅ0 आर.पी. रतूडी, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, लखपत बुटोला, नवीन पयाल, गिरीष पुनेड़ा, सीताराम नौटियाल, हरिकृश्ण भट्ट, महेन्द्र राणा, कमलेश रमन, लाखी राम बिजल्वाण,आदर्श सूद,राम कुमार थपलियाल, नवीन प्याला,शोभा राम सुलेमान अंसारी, महेष प्रताप राणा, सुधीर सुनेहरा, अनूप पासी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से श्री धस्माना ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का शाल उड़ा कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *