देहरादून। बदजुबानी के चलते भाजपा से निष्कासित खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैपियन और पार्टी के ही दूसरे विधायक देशराज कर्णवाल के बीच पैच अप हो गया। आज देहरादून में दोनों ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की। जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर सारे गिले शिकवे दूर किए।
इस दौरान दोनों ने कहा कि वह एक-दूसरे पर दर्ज कराए सभी मुकदमे वापस लेंगे। इसके बाद अब राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा गरम है कि भाजपा से निष्कासित कुंवर प्रणव चैंपियन की पार्टी में वापसी हो सकती है। सूत्रों से खबर है कि अपनी वापसी के लिए पिछले दो दिन से प्रणव चैंपियन मुख्यमंत्री आवास के चक्कर काट रहे हैं। पार्टी विधायक देशराज कर्णवाल और उनके बीच का विवाद भी अब खत्म होता दिख रहा है। ऐसी चर्चा है कि दोनों नेताओं के बीच पैच अप कराने में मुख्यमंत्री खेमा खासा जोर लगा रहा था। कर्णवाल को चैंपियन से रिश्ते सुधारने को कहा गया, ताकि उनकी पार्टी वापसी कराने में आसानी हो। सूत्रों का मानना है कि चैंपियन की घर वापसी में कर्णवाल सबसे बड़ी बाधा थे। वे अड़ गए तो चैंपियन की वापसी में परेशानी खड़ी हो सकती थी। इसलिए सबसे पहला काम दोनों विधायकों में पैच अप कराने का हुआ है और दूसरे चरण में चैंपियन भाजपा में वापसी कर सकते हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *