25 Aug 2025, Mon

हैलो उत्तराखंड ऐप तीन क्षेत्रीय भाषाओं का अनुवाद हिंदी, इंग्लिश समेत 100 से ज्यादा भाषाओं में करेगा

देहरादून। हैलो उत्तराखंड गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध एक पब्लिक यूटिलिटी मोबाईल ऐप है। एन्ड्रॉयड फोन पर चलने वाला यह ऐप विदेशी एवं भारतीय पर्यटकों के लिए एक मल्टीलिंग्वल ट्रांसलेशन ऐप के रूप में काम करता है, जो उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली क्षेत्रीय भाषा को समझने में मदद करेगा। उत्तराखंड में तीन मुख्य क्षेत्रीय भाषाओं-गढ़वाली, जौनसारी और कुमाऊँनी भाषा का इस्तेमाल होता है। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य लोगों द्वारा एक दूसरे की भाषा को समझने में आने वाली परेशानी को दूर करना है।
विदेशी नागरिक इस ऐप का उपयोग कर फ्रेंच, इंग्लिश, जर्मन, चाईनीज, जापानी, रशियन, इटैलियन, स्पैनिश एवं स्वीडिश आदि भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं। भारतीय पर्यटक इस ऐप का उपयोग कर हिंदी या इंग्लिश का अनुवाद कर सकते हैं। ‘हैलो उत्तराखंड’ एक टेक्नॉलॉजी इनेबल्ड कम्युनिटी डेवलपमेंट सेवा है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड में रहने वाले लोगों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। वर्ड मैपिंग में योगदान देने वाले यूजर के लिए आज बीटा वर्जन का लॉन्च किया गया। जब तक इसका अंतिम लॉन्च नहीं हो जाता, तब तक और ज्यादा बीटा वर्जन अपडेट प्रस्तुत किए जाएंगे। यह ऐप देहरादून स्थित आईटी सॉल्यूशन एक्सपर्ट, डेटा साईंटिस्ट एवं सामाजिक उद्यमी, आकाश शर्मा द्वारा विकसित किया गया है। आकाश इससे पूर्व सफल एन्ड्रॉयड-आधारित ऐप, जैसे ‘उत्तराखंड पुलिस ऐप’ विकसित कर चुके हैं, जिसके 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड किए गए और यह उत्तराखंड का नं. 1 मोबाईल ऐप बन गया। यह ऐप राज्य में टेक्नॉलॉजी को बढ़ावा देने के सरकार के अभियान के अनुरूप विकसित किया गया है। उन्होंने क्षेत्रीय गेमिंग ऐप्स जैसे ‘पिठू बत्ती’ और ‘बाघ बकरी’ के विकास के लिए भी काम किया गया, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। ‘‘हैलो उत्तराखंड’’ मोबाईल ऐप के लॉन्च की तैयारी में इसके संस्थापक एवं डेवलपर, आकाश शर्मा ने कहा, ‘‘मेरी टीम इस ऐप पर दो सालों से ज्यादा समय से काम कर रही है। यह काफी चुनौतीपूर्ण एवं मुश्किल यात्रा थी। हमने 100 से ज्यादा लोगों के बीच विस्तृत शोध की और ऐप में क्षेत्रीय भाषा का डेटा एकत्रित कर फीड किया। हमें उम्मीद है कि यह ऐप उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *