हरिद्वार। प्रेम प्रसंग में फरार हुई महिला और उसके प्रेमी की लोकेशन पंजाब में मिली है। पुलिस दोनों की तलाश में पंजाब पुलिस से संपर्क साध रही है। तीन दिन पूर्व एक महिला अपने जीजा संग फरार हो गई थी। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की मांग की थी। तभी से पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला तीन दिन पूर्व अपने रिश्ते के जीजा संग फरार हो गई थी। महिला के पति ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच महिला के पति को पता चला कि उसका जीजा भी घर से फरार है और दोनों को आखिरी बार साथ देखा गया था। युवक अपने जीजा के घर पहुंचा और जानकारी ली, लेकिन वहां पर भी कोई नहीं मिला। मोबाइल पर संपर्क किया तो नंबर बंद आया। युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मोबाइल के आधार पर दोनों की लोकेशन पंजाब एक गांव में मिली है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम को पंजाब भेजा जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *