देहरादून। भाजपा उत्तराखंड संगठनात्मक चुनाव में प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौंर्याल ने प्रदेश के दस जिलों के जिलाध्यक्षों के निर्वाचित होने की घोषणा की है।
   प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेन्द्र भसीन के अनुसार प्रदेश के 14 जिलों में से दस जिलों के अध्यक्षों के निर्वाचित होने की घोषणा की गई है। शेष चार जिलों के अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा शीघ्र की जाएगी। चमोली जिले का जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह, रूद्रप्रयाग का दिनेश उनियाल, टिहरी का विनोद रतूड़ी, पौड़ी का सम्पत सिं रावत, पिथौरागढ़ का विरेंद्र वल्दिया, बागेश्वर को शिव सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा का रवि रौतेला, चंपावत का दीप चंद्र पाठक और नैनीताल का प्रदीप बिष्ट को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिन जिलों के परिणाम अभी घोषित किए जाने शेष हैं उनमें देहरादून महानगर, उत्तरकाशी, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर शामिल हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *