देहरादून। अगर आपके किसी परिचित की गाड़ी चोरी हो गई है तो यह हो सकता है वह किसी पार्किंग में लावारिस हालत में खड़ी हो। देहरादून में कुछ ऐसा ही हो रहा है। पिछले कुछ महीने खमें पुलिस को अलग-अलग पार्किंग्स में करीब 80 गाड़ियां ऐसी मिली हैं जो चोरी हो गई थीं। इसके बाद अब पुलिस ने सभी पार्किंग ऑपरेटरों को सीसीटीवी इंस्टॉल करने के लिए कहा है ताकि पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों पर भी नजर रखी जा सके। उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में छोटी-बड़ी मिलकर 35 पार्किंग है।
 शातिर चोर गाड़ी को चुराने के बाद किसी पार्किंग में छोड़ जाते थे और जब मामला ठंडा पड़ जाता तब लेने आ जाते. पुलिस की जानकारी में करीब अस्सी ऐसी गाड़ियां आई हैं। पार्किंग ठेकेदार मानते हैं पहले चोरी की गाड़ियां खड़ी होती रही हैं लेकिन यह भी कह रहे हैं कि अब शक होने पर पुलिस को कॉल किया जाता है। दरअसल चोरी की गाड़ियां आसानी से इसलिए पार्किंग में पहुंच जाती थी क्यूंकि उन पर कोई नजर नहीं रख पा रहा था। चोरी की 80 गाड़ियां पार्किंग्स से मिलने के बाद देहरादून पुलिस ने सबक सीख लिया है और अब सभी पार्किंग्स में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दे दिए हैं ताकि गाड़ी खड़ी करने वाले की पहचान की जा सके। देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी दावा कर रहे हैं कि सीसीटीवी लगने के बाद पार्किंग्स का बेजा इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। जोशी ने यह भी कहा कि अगर उसके बाद भी चूक होती है तो पार्किंग ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed