3 Jul 2025, Thu

नीलकंठ और गैंडखाल को स्वर्गाश्रम मंडल में शामिल करने का किया विरोध 

ऋषिकेश। यमकेश्वर क्षेत्र के नीलकंठ और गैंडखाल को स्वर्गाश्रम मंडल में शामिल करने का मामला बुधवार को गर्मा गया। भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिये रायशुमारी करने आये चुनाव अधिकारियों के सामने इसका विरोध किया।
स्वर्गाश्रम में बुधवार को मंडल अध्यक्ष की रायशुमारी को पहुंचे चुनाव अधिकारी उमेश त्रिपाठी को विरोध का सामाना करना पड़ा। यमकेश्वर और स्वर्गाश्रम के भाजपाइयों ने एक स्वर में स्वर्गाश्रम मंडल में शामिल करने का विरोध शुरू कर दिया। विरोध के चलते रायशुमारी को चुनाव अधिकारी ने स्थगित कर दिया। स्वर्गाश्रम और यमकेश्वर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीलकंठ और गैंडखाल को स्वर्गाश्रम मंडल में विस्तार करना गलत है। ये दोनों क्षेत्र स्वर्गाश्रम से 30 किमी दूर है। जबकि स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आए दिन कोई न कोई बडे कार्यक्रम और बड़े नेताओं का आना जाना रहता है। ऐसे में नीलकंठ और गैंडखाल के कार्यकर्ताओं को परेशानी होना लाजमी हैं। वहीं, यमकेश्वर क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं ने भी मंडल विस्तारीकरण का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान स्वर्गाश्रम मंडल के भाजपाइयों ने चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्वर्गाश्रम मंडल का विस्तार न करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल अध्यक्ष भरत लाल, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, महामंत्री अश्वनी गुप्ता, मनीष राजपूत, गुरूपाल बत्रा, जितेंद्र सिंह धाकड़, रामजी पांडेय, विनिता शर्मा, नवनीत राजपूत, नवनीत राजपूत, गजेंद्र नागर, जीतू अवस्थी आदि थे।स्वर्गाश्रम में बुधवार को स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष पद की रायशुमारी की जानी थी। रायशुमारी शुरू होने से पहले ही यमकेश्वर और स्वर्गाश्रम के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल के विस्तार का विरोध शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *