देहरादून। टिहरी में थौलधार ब्लाक में सुवाखोली-भवान-नगुण मोटर मार्ग पर बीती रात बरातियों की एक कार गैर नगुण बैंड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चालक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ पहुंचाया। एक की स्थिति गंभीर होने पर उसे उत्तरकाशी रेफर किया गया। तहसीलदार उपेंद्र दत्त बहुगुणा ने बताया कि देहरादून से अपने दोस्त की शादी में जसपुर गांव जा रहे बरातियों की कार यूके 07डी-एन0201 नगुण बैंड में अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
कार चालक देवेंद्र शर्मा (45) पुत्र गुरू प्रसाद निवासी किशन नगर देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल अमित ध्यानी (35) पुत्र देवीदत्त, दिनेश शर्मा (31) पुत्र नरेश्वर शर्मा और रोहित शर्मा (35) पुत्र बचन लाल सभी निवासी देहरादून को खाई से निकालकर सीएचसी कंडीसौड़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अमित शर्मा को उत्तरकाशी रेफर किया गया। जबकि कंडीसौड़ में भर्ती दो लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तहसीलदार ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर सड़क सीधी और काफी चैड़ी है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं, कि तेज रफ्तार के कारण ही दुर्घटना हुई होगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed