-मसूरी डायवर्जन के पास हुई घटना, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी डायवर्जन के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटैज चैक कर पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतक एक कॉम्पलैक्स में गार्ड की नौकरी करता था।
     मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः थाना राजपुर को सूचना मिली कि मसूरी डायवर्सन के पास अज्ञात वाहन ने एक पैदल जा रहे व्यत्तिफ को टक्कर मार दी है,  जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा घायल व्यत्तिफ को उपचार के लिए दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने  उसे मृत घोषित कर दिया।  मृत व्यत्तिफ की पहचान किशन क्षेत्री पुत्र चंद्र बहादुर क्षेत्री निवासी जैंतनवाला, पोस्ट घघोड़ा, गढ़ी थाना कैंट, उम्र 66 वर्ष, के रूप में हुई। पुलिस ने  मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। जानकारी करने पर मृतक के परिजनों ने बताया गया कि मृतक मैक्स हॉस्पिटल से 100 मीटर डायवर्सन की ओर एक निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स में गार्ड की नौकरी करता था तथा आज प्रातः 6 बजे डयूटी से छूटने के बाद अपने घर जा रहा था। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज चैक की जा रही है।  मौके पर शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखा गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed