देहरादून। थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को  गिरफ्तार कर किया है। तलाशी में आरोपी के पास से 180 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी मिठाई की दुकान की आड़ में नशे का धंधा करता था और उस पर पहले भी कईं मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने चैकिंग के दौरान चांचक पुल की तरफ से एक अभियुक्त अब्दुल लतीफ निवासी छोटा भारूवाला, थाना क्लेमेंटाउन को 180 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।  आरोपी के विरुद्ध थाना क्लेमेनटाउन पर  एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी अब्दुल लतीफ को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी अब्दुल लतीफ ने पूछताछ में बताया कि वह भारूवाला में मिठाई की दुकान चलाता है तथा मिठाई की दुकान की आड़ में चरस बेचता है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *